भानुप्रतापपुर उपचुनाव | कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी दस हजार वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अब दूसरे नंबर

कांकेर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी दस हजार वोटों से आगे बढ़ चुकी हैं। 6 राउंड की गिनती के बाद मंडावी अब निर्णायक बढ़त की ओर हैं। लगातार पिछड़ रहे भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं, वहीं अकबर राम कोर्राम अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। कांकेर के भानुप्रताप देव कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

आज पहले चरण की गिनती के साथ ही सावित्री मंडावी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। सावित्री पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त ले ली है। 1196 वोट लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम दूसरे और 1490 वोटों के साथ ब्रह्मानंद नेताम तीसरे स्थान पर हैं। फिलहाल दुर्गकोंदल ब्लॉक की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड में कोर्राम ने ब्रह्मानंद को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोर्राम को दूसरे राउंड में 2143 वोट मिले हैं, जबकि ब्रह्मानंद को 1488 वोट मिले हैं। हालांकि सावित्री मंडावी के वोट कम हुए हैं। दूसरे राउंड में सावित्री को 2415 वोट ही मिले हैं। तीसरे राउंड में सावित्री को 3780, ब्रह्मानंद को 1381 और कोर्राम को 1657 वोट मिले हैं। चौथे चरण के वोट मिलाकर सावित्री 6683 वोटों से आगे हो चुकी हैं। पांचवें चरण में सावित्री 8816 वोटों से आगे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023