RAIPUR | कांग्रेस समन्वय की बैठक संपन्न, पुनिया ने कहा- निगम मंडलों की सूची जल्दबाजी में नहीं होगी जारी

रायपुर: निगम मंडलों की दूसरी सूची के संबंध आज कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्षों और ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति के विषय में चर्चा की गयी है। यह बैठक लगभग 3 घंटे तक चली है।

बैठक संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा- हम निगम-मंडल की सूची को जल्दबाजी में जारी नहीं करेंगे । हमारे मुखिया भूपेश बघेल गुण-दोष के आधार पर सूची को फाइनल करेंगे, जिसमें अभी वक्त लगेगा। सूची यहां फाइनल होने के बाद हाई कमान के पास अनुमोदन के लिए जाएगी।

सूत्रों की माने तो दूसरी सूची के नामों पर सहमति नहीं बन पायी है। सभी जिलों के प्रतिनिधित्व को प्रमुखता दिए जाने की बात कही गयी है। वहीं जाति और गुटीय समीकरणों को भी ध्यान रखा जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को निगम मंडल आयोगों में जगह नहीं मिलेगी। पर गौठान समितियों, परिवहन समितियों, श्रम समितियों में इन्हें जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि राज्य से करीबीब 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने निगम मंडलों में एडजस्ट होने की बात सीएम से कही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023