DURG | कांग्रेस पार्षद की हत्या, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद, 11 संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

दुर्ग: कल रात पार्षद सूरज बंछोर की हत्या कर दी गयी। वह भिलाई-3 के वार्ड से कांग्रेस पार्षद थे। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ तालाब के किनारे जुआ खेल रहे थे। वहां अचानक विवाद शुरू हुआ है और आरोपियों ने पार्षद पर हमला कर दिया।

हमला इतना जोरदार था कि सूरज बंछोर को गंभीर हालत में अस्पताल ले लाया। डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस संदेहियों से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एएसपी संजय धु्रव ने कहा कि 11 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। अरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023