KORIYA | कांग्रेस विधायक ने दिया बेतुका बयान, कहा- भाजपा शासनकाल में अस्पताल के बिस्तरों में कुत्ते सोया करते थे, भाजपा के पूर्व विधायक ने किया पलटवार

कोरिया: मनेन्द्रगढ़ के विधायक डाॅ विनय जायसवाल ने ब्लाॅक अध्यक्ष सम्मान समारोह में एक बेतुका बयान दिया है। भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ा बाजार के सामुदायिक केन्द्र में पहले बिस्तरों में कुत्ते सोया करते थे। ये स्थिति भाजपा शासनकाल की थी। इस बयान के वायरल होने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ने उन्हें माफी मांगने को कहा है।

दरअसल चिरमिरी में यह कार्यक्रम आयेाजित था और वहां उन्होंने ऐसा बेतुका बयान दिया। उनके बयान का वीडियो बना लिया गया है और उसे सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिस्तरों में कुत्ते सोया करते थे।

भाजपा के पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने विनय जायसवाल के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। सत्ता का नशा ऐसा चढ़ा है कि वे इंसान और कुत्तों में भेद ही नहीं कर पा रहे हैं। विधायक महोदय को ऐसी अशोभनीय बात कहने के लिए सभी के सामने माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो भाजपा करेगी पुतला दहन करने के साथ विधायक कार्यालय का घेराव करेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023