कांग्रेस विधायक के भाई ने युवती को सरेराह मारी गोली, परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग

फरीदाबाद: नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब आलम के चचेरे भाई तौफीक ने काॅलेज से लौट रही निकिता तोमर को गोली मारकर हत्या कर दी। लड़की के पिता ने आरोपी पर निकित को धर्म बदलने का दबाव डालने का आरोप भी लगाया है। हत्या के बाद पुलिस ने तौसीफ और उसके साथी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीकाॅम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर सोमवार को अग्रवाल कॉलेज (बल्लभगढ़) में एग्जाम देने गयी थी। सोमवार शाम 4 बजे घर लौटने के लिए वह भाई का इंतजार कर रही थी। तभी कार से तौसीफ अपने कुछ दोस्तों के साथ आ गया। उसनेे निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। जब निकिता ने विरोध किया तो उसके कनपटी पर गोली मार दी।

तौसीफ का खानदान राजनीति से जुड़ा हुआ है। तौसीफ के दादा कबीर अहमद पूर्व विधायक हैं। चचेरा भाई आफताब आलम इस समय मेवात जिले की नूंह सीट से कांग्रेस विधायक हैं। आफताब के पिता खुर्शीद अहमद हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तौसीफ का सगा चाचा जावेद अहमद इस बार सोहना विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है।

लड़की के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ता था। उसने कई बार दोस्ती के लिए निकिता पर दबाव बनाया। वह उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। 2018 में तौसीफ ने निकिता को अगवा किया था। हालांकि, तब बदनामी के डर से हमने समझौता कर लिया था।

पिता ने यह भी बताया कि निकिता पढ़ने में काफी अच्छी थी। 12वीं में उसके 95ः नंबर आए थे और बीकॉम में दोनों साल वह टॉपर रही। इस बार फिर टॉप करने के लिए मेहनत कर रही थी। वह लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करना चाहती थी। उसने हाल ही में एयरफोर्स की परीक्षा भी दी थी। साथ ही एनडीए के लिए भी लगातार तैयारी कर रही थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023