RAIPUR | कालीचरण महाराज के दिए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस का मौन धरना, सीएम बघेल बोले- नफरत फैलाना चाहती है BJP

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण महाराज के दिए विवादित के विरोध में कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में मौन धरना दिया। ‘गांधी हमारे अभिमान’ नाम से आयोजित कांग्रेस के इस मौन धरने में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा सहित कांग्रेस के कई विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धर्म संसद में गांधी के बारे गलत शब्द बोला गया। गांधी के बारे में कुछ कहने से पहले देश के उन महापुरुषों को सुने जो गांधी के बारें इतनी अच्छी बाते कहकर चले गए। उन्होने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर ने गांधी को महात्मा की उपाधि दी। सुभाषचंद्र बोस ने गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी, आइंस्टीन ने गांधी जी की तारीफ की थी। विवेकानंद जी ने देश के बारे में दुनिया को संदेश दिया तो क्या इन महापुरुषों की बात गलत है? जिसका विरोध भाजपा करती है।


ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ है। “राम नाम जपना पराया माल अपना” भाजपा करती है। BJP राम के नाम पर वोट और नोट मांग रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी मेहनत का शोषण कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोगों की मेहनत का सम्मान करती है। देश के विभाजन की नींव सावरकर ने रखी। सावरकर और जिन्ना नास्तिक थे, दुर्भाग्य है आज एक हिंदू और एक मुसलमान का नेता है। सारे संतों ने कहा सत्य ही ईश्वर है। गांधी के सत्य को मानने वाली कांग्रेस पार्टी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023