Bilaspur | पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़कर बचाई जान

बिलासपुर: सरकंडा में पुलिस को अचानक एक फोन आया कि बहतराई में एक महिला अपने कमरे में बंद हो गयी है और आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के गले में डले फंदे को काटकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद दम्पत्ति को थाने लाकर उन्हें समझाया।

मिली जानकारी के अनुसार डीजेएमएस ऑफिस के पास रहने वाली महिला रेशमा नवरंग और उसके पति जीतेंद्र नवरंग के बीच आए दिन विवाद होता है। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और रेशमा ने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया और दुपट्‌टे से फंदा लगा लिया।

जैसे ही इस बात की सूचना मिली कांस्टेबल आर. सूर्यकांत राठौर और ड्राइवर आदित्य शास्त्री उनके घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को फंदा काटकर नीचे उतारा। महिला की नब्ज चल रही थी लेकिन वह बेहोश हो गयी थी। तुरंत उसे पानी के छींटे मारकर होश लाया और फिर नाॅर्मल होने के बाद थाने लाकर दंपति को समझाइश दी गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023