RAIPUR | बहन की परवरिश कर सके इसलिए पढ़ाई के साथ की नौकरी, इस्पात फैक्ट्री के हादसे में गयी जान, ग्रामीणों ने बहन को यूं दिलाया इंसाफ

धरसीवां : जरोदा स्थित नूतन इस्पात फैक्ट्री में देर रात हुए हादसे में एक युवक की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार सागर वर्मा 21 वर्षीय नाइट डृयूटी कर रहा था, कन्वेयर बेल्ट में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। बहन की परवरिश के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ एकजुट होकर उसकी अनाथ हुई बहन को मुआवजा दिलाया।

प्रबंधन ने नहीं दी तुरंत सूचना

मिली जानकारी के अनुसार सागर के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन के साथ रहता था और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपनी बहन की भी परवरिश कर रहा था। घर के खर्चों के लिए उसने नूतन इस्पताल फैक्ट्री ज्वाइन कर ली थी। शनिवार को नाइट डृयूटी के दौरान वह कन्वेयर बेल्ट में फंस गया और उसकी मौत हो गयी लेकिन प्रबंधन ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना नहीं दी। सुबह ग्रामीण इस बात से नाराज होंगे, यह जानते हुए प्रबंधन ने पहले ही फैक्ट्री में पुलिस बुलवा ली थी।

नहीं थम रहे हैं बहन के आंसू

माता-पिता का साया सर से उठने के बाद भाई-बहन ही एक-दूसरे का सहारा थे। भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन ही हालत खराब हो गयी है। उसकी आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री का घेराव किया, जिसके बाद प्रबंधन मृतक की बहन को 10 लाख की एफडी और 5 हजार रूपये प्रतिमाह खर्च देने को राजी हो गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए विधानसभा टीआई अश्विनी राठौर ने बताया कि हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023