COVID-19 UPDATE | इस जिले में दोपहर तक मिले 11 कोरोना पाॅजीटिव, शहर के अलावा गांव में भी फैला कोरोना

बलौदाबाजार: जिला प्रशासन ने दोपहर तक 11 मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमें जिसमें 5 मरीज पलारी नगर, 3 भाटापारा नगर और 1 कसडोल नगर से मिले हैं। वहीं अन्य 2 मरीज गांव से मिले हैं जो कि पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी और एक बिलाईगढ़ विकासखण्ड के ग्राम मनपसार का रहने वाला है।

सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड हाॅस्पिटल में शिफृट किया जा रहा है। आपको बता दें कि आज दोपहर तक मिले मरीजों को मिलाकर बलौदाबाजार में संक्रमितों की संख्या 335 पार कर गई है। जिसमें 296 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 39 रह गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023