CRIME | मामूली से विवाद पर युवक की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: बुधवार को राजधानी में के न्यू राजेंद्र नगर में सब्जी ठेला लगाने को लेकर हुई मावली से विवाद में आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर जान से मार दिया। युवक पर पहले हॉकी स्टिक से हमला किया गया,उसके बाद धारदार हथियार चाकू से घायल किया गया, घायल युवक को आसपास के लोगों ने बचाया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उस में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । इस घटना के बाद मृतिका की मृतक की बहन ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सभी आरोपी नशे के आदी, गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की मां राजेंद्र नगर आरडीए बिल्डिंग के पास सब्जी का ठेला लगाती है। दोपहर 1:00 बजे मामूली सी बात को लेकर मृतका की मां का डोमेन सहुंके बेटे राजू साहू से विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद रात करीब 9:30 बजे मृतक और उसकी बहन सब्जी बेच रहे थे। तभी राजू साहू के परिवार के आकाश, सागर, दीपक और अन्य चार पांच लोग आए और डंडा हॉकी चाकू से संजू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में संजू बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया पुलिस ने बताया कि यह विवाद में शामिल सभी आरोपी आदतन नशेड़ी हैं। इनमें दो नाबालिग भी शामिल है।


संजू की हत्या के बाद यह सभी आरोपी भागे-भागे फिर रहे थे। बहन ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023