CRIME | 2 सगी नाबालिग बहनों को 11 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, चचेरा भाई भी दुष्कर्म में था शामिल

बलौदाबाजार: दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप का मामला दिल दहला देने वाला है। 11 वहशियों ने दो बहनों की अस्मत लूटी, सबसे बड़ी बात यह है कि उन 11 लोगों में से एक उन बहनों का सगा चचेरा भाई भी शामिल था। मामले के सामने आते ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरतार कर लिया है।

मामला पलारी थाना क्षेत्र के केसल गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले दोनों सगी बहने अपने दो दोस्तों के साथ बाहर घूमने गई थी। गांव से थोड़ी दूर पर 11 आरोपियों ने दोनों लड़कों को पीट-पीटकर भगा दिया और 1-1 कर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने रेप का वीडियो भी बना डाला। दोनो बहने बेहोश हो गयी तो आरोपियों ने उन्हें वहीं छोड़ दिया। बदनामी के डर से बहनों ने अपने परिवारवालों को इस बात की जानकारी नहीं दी।

कुछ दिनों पहले आरोपियों ने लड़कियों को विडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना चाहा, तब लड़कियों ने सखी सेंटर से मदद मांगी और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि 11 आरोपी केसला के ही रहने वाले हैं जिनमें से 5 युवती के घर के पास ही रहते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 363,376, 376(डी), 376(डी ए), 376(ए एफ) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023