CRIME | टीवी के रिमोट को बार-बार छेड़ रहा था 4 साल का ईशान, इसलिए पड़ोसी नाबालिग लड़की ने कर दी हत्या

राजनांदगांव: 4 साल के ईशान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग लड़की उनकी पड़ोसी है। 24 घंटों के अंदर पुलिस ने हत्या के इस रहस्य को सुलझाते हुए लड़की को हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि गुरूवार को औंधी चिचवाही गांव के एक मकान में 4 साल के ईशान की लाश मिली थी। गांववाले इसे नरबलि से भी जोड़ रहे थे। पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर आस-पास पूछताछ शुरू की थी। जिसमें यह पता चला था कि इशान आखिरी बार आरोपी लड़की के घर देखा गया था। लड़की से पूछताछ करने पर उसने ईशान की हत्या कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि ईशान पटेल आरोपी के घर दोपहर को टीवी देखने गया था। वह बार-बार टीवी के रिमोट को छेड़ रहा था। नाबालिग लडकी ने ईशान को कई बार टीवी को छेड़ने से मना किया, बावजूद वह टीवी को ऑन- ऑफ कर रहा था। नाराज होकर आरोपी ने ईशान का गला दबा दिया। घटना के समय आरोपी नाबालिग लडकी घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। इसके बाद डर के कारण बच्चे के शव को रेत में छुपा दिया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023