धूमधाम से किया बेटे का ब्याह, पांच महीने बाद पता चला बहू है किन्नर, अब पुलिस की शरण में पहुंचा परिवार

लखनऊ: बैंड-बाजे और खूब शान के साथ परिवारवालों ने अपने बेटे की शादी की। दुल्हन घर आयी तो सभी के चेहरे पर मुस्कान तैर रही थी लेकिन यह मुस्कान ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पहली ही रात को लड़के के सामने उसकी नई-नवेली दुल्हन की पोल खुल गयी। दरअसल जिसे वे लड़की समझकर शादी कर अपने घर लाए थे, दरअसल वह किन्नर निकली। अब दूल्हे समते ससुरालवाले पुलिस की शरण में पहुंच गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को सहारनपुर में रहने वाले युवक की शादी हुई। शादी में परिवारवालों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। दूल्हा अपनी सुंदर दुल्हन को लेकर बेहद उत्साहित था, परिवार भी नई-नवेली दुल्हन को पाकर फुले नहीं समाता था। पर शादी के पांच महीने तक दुल्हन ने अपने पति को पास नहीं आने दिया। वह हर बार कोई न कोई बहाना बना देती थी। लड़के को अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने बीवी का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट सामने आते ही उनके होश उड़ गए।

रिपोर्ट से पता चला कि उनकी बहू एक किन्नर है। लड़के वालों को जैसे ही यह बात पता चली उनके होश ही उड़ गए। लड़के के परिवारवालों ने दुल्हन के मायकेवालों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं दुल्हन का आरोप है कि उसके ससुरवालवाले उसे बंधक बनाए हुए हैं। अब यह मामला थाने पहुंच गया है। दुल्हन मायके रवाना हो गई है और दूल्हा इंसाफ मांग रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023