दिल्ली बाॅर्डर पर बैठे किसानों की पुलिस से झड़प, तीन मांग रखते हुए पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसान पुलिस की रोक से भड़क गए। गुरुवार को पंजाब से लेकर हरियाणा मेें जगह-जगह किसानों के संघर्ष के बाद शुक्रवार को भी उनका मार्च जारी है। किसानों पर आज भी आंसू गैस के गोले दागे गए लेकिन उनकी हिम्मत नहीं डिगी है। दिल्ली मेट्रो ने एहतियात के तौर पर छह मेट्रो स्टेशनों से निकासी और प्रवेश की सुविधा बंद कर दी है। वहीं किसानों ने आज तीन मांग रखते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है।

सिरसा में किसानों ने बैरिकेड लांघा
पंजाब के सिरसा में किसान उन्हें रोकने के लिए लगे बैरिकेड को लांघकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने हक के लिए दिल्ली जाएंगे। एक प्रदर्शनरत किसान ने कहा कि, हम जो भी करेंगे शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे। हम किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर हमें एक महीने के लिए भी रुकना पड़े तो हम रुकेंगे। अगर हमें शहीद भी होना पड़े तो शहीद हो जाएंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठे किसान, लगा लंबा जाम
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी किसानों के आंदोलन के चलते लंबा जाम लग गया है। किसान सड़क घेरकर यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023