RAIPUR | होटल में तोड़फोड़ करने के बाद डॉक्टर ने लगाई फांसी, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी

रायपुर: रेलवे स्टेशन स्थित गुरुनानक चौक में होटल संदीप में एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम जितेंद्र निर्मलकर बताया जा रहा है। वह मूलतः मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला था। डॉक्टर अपने दोस्त अजय के साथ होटल के कमरे में रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार घटना से ठीक एक रात पहले मृतक ने होटल में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद वह अपने कमरे में आया और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। कुछ अनहोनी की आशंका से दोस्त ने होटल के कर्मचारियों को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर डॉक्टर जितेंद्र निर्मलकर की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

होटल के कमरे की जांच करने पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस से दोस्त और होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों को इस घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023