RAIPUR | डाॅक्टर ने क्लीनिक में महिला के साथ किया रेप, गला घोंटकर हत्या का भी प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: महिला ने एक डाॅक्टर पर क्लीनिक में ही रेप करने का आरोप दर्ज कराया है। यही नहीं दुष्कर्म करने के बाद उसने महिला का गला घोंटकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर गुढ़िायारी के मकान को लेकर महिला का विवाद चल रहा था। जिसके लिए वह 17 मार्च को डाॅक्टर मनोहर गुप्ता के पास उसके क्लीनिक गयी। महिला को अकेला देखकर डाॅक्टर ने उसके साथ रेप किया। महिला जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसकी के स्कार्फ से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। महिला इस दौरान बेहोश हो गयी तो उसे डाॅक्टर खुद लेकर सुयश अस्प्ताल में भर्ती करवा दिया।

पीड़िता ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ गुढ़ियारी थाने मंे रिपोर्ट लिखायी है। महिला की शिकायत के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ धारा 307, 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर मनोहर को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023