Raipur | मेकाहारा में पीजी की पढ़ाई कर रहे डाॅक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस कारणों की तलाश में जुटी

रायपुर: मेकाहारा में ईएनटी पीजी की पढ़ाई कर रहे डाॅक्टर ने आत्महत्या कर ली है। मृतक डाॅक्टर का नाम हेमंत देवांगन बताया जा रहा है जो देवेन्द्र नगर में किराए के घर में रहता था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डाॅक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हेमंत मूलतः धमतरी का रहने वाला था। वह कुछ दिनों से अस्पताल भी नहीं जा रहा था। जब दोस्तों ने उसे कई बार काॅल किया तो वह फोन भी नहीं उठा रहा था। आखिरकार दोस्तों ने पुलिस को फोन किया और जब पुलिस उसके घर पहुंची तो डाॅक्टर का शव फंदे से लटक रहा था।

हेमंत ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस पर से पर्दा नहीं हटा है। उसकी लाश के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस साथी डाॅक्टरों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023