DURG | शिवनाथ नदी में तैरता मिला नवजात बच्ची का शव

दुर्ग : आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ह्रदय विदारक घटना की खबर है। घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक एक नवजात कन्या को शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया। बच्ची का शव सोमवार सुबह नदी में तैरता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, गनियारी पोस्ट के भेडसर पंचायत के डांडे सरा में सोमवार सुबह शिवनाथ नदी तट पर एक नवजात कन्या का शव तैरता मिला। इस दौरान नदी में नहाने गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के नाल लगी हुई है। इसके चलते बच्ची का शव नदी की झाड़ियों में फंस गया और तैरता हुआ किनारे आ गया।

बच्ची की नाल होने से आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तत्काल बाद ही उसे फेंका गया है। शव में कही भी टैग नहीं है। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस को आशंका है कि देर रात नदी में फेंका गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव फेंका गया या बच्ची को। पिछले 10 माह में 7 नवजात कन्याओं के शव मिल चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023