Nobel-Prize | जेनेटिक सीजर की अहम खोज करने वाली इमैनुएल कारपेंतिए और जेनिफर डौडना को मिला रसायन का नोबेल पुरस्कार, गंभीर रोगों का इलाज होगा आसान

स्टाॅकहोम: स्वीडन की नोबेल कमेटी ने बुधवार को दो महिला वैज्ञानिकों इमैनुएल कारपेंतिए ( फ्रांसीसी मूल की प्रोफेसर) और जेनिफर डौडना (अमेरिका) को रसायन का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है। दोनों वैज्ञानिकों ने जेनेटिक सीजर की अहम खोज की है। इसके जरिए जानवरों, पौधों, माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए में बदलाव कर गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। 5 अक्टूबर को मेडिसिन और 6 अक्टूबर फिजिक्स के नोबेल अवॉर्ड का ऐलान हो चुका है।

कारपेंतिए और डौडना ने जीन टेक्नोलॉजी के लिए अहम टूल विकसित किया है। इसे जेनेटिक सीजर्स नाम दिया गया है। इससे जानवरों, पौधों और सूक्ष्म जीवों तक के डीएनए में बदलाव किए जा सकेंगे। इससे कैंसर समेत कई गंभीर और आनुवांशिक बीमारियों का इलाज हो सकेगा। कारपेंतिए बर्लिन स्थित मैक्स प्लांक यूनिट फॉर साइंस ऑफ पेथोजंस की डायरेक्टर और डौडना यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कार्यरत हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023