RAIPUR | पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में, महानिरीक्षक ने कलेक्टर को कार्यालय सील करने लिखा पत्र

रायपुर: कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा राजधानी में फैला हुआ है। रायपुर कोरोना के मामले में हाॅट स्पाॅट बना हुआ है। सरकारी कार्यालय भी इससे अछूते नहीं हैं। मंत्रालय में कर्मचारियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंप दिया गया है। संस्कृति विभाग के बाद अब कलेक्ट्रेट में स्थित पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी भी कोरोना पाॅजीटिव पाया गया है।

कर्मचारी के रिपोर्ट के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है और महानिरीक्षक पंजीयन ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यालय को एक सप्ताह तक बंद रखने की अपील की है। पत्र में उन्होंने पाॅजीटिव आए कर्मचारी के संपर्क मंे आए अन्य कर्मचारियों और लोगों को होम क्वारेंटाइन होने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय संचालन की व्यस्था कराए जाने के लिए भी कहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023