ENTERTAINMENT | मशहूर काॅमेडियन सुदेश लहरी को बेचनी पड़ रही सब्जियां, ग्राहक के साथ हुई झड़प , आप भी देखें ये मजेदार VIDEO

नई दिल्ली: मशहूर काॅमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी काॅमेडी के जरिए छाए हुए हैं। कभी अपनी फैमिली वालों के साथ वे काॅमिक वीडियो बनाते हैं तो कभी खुद ही नए-नए काॅन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही मंे उन्होंने एक वीडियो यू-टयूब पर शेयर किया है, जिसमें वह सब्जी बेच रहे हैं। पहले ही ग्राहक से उनकी जोरदार झड़प हो जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सब्जी बेचते सुरेश के बाद कुछ ग्राहक आते हैं। कुछ देर बाद वह आपस में ही उलझ पड़ते हैं। सुदेश का फनी अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो मंे सुदेश का पूरा परिवार भी अभिनय कर रहा है। अब तक उनके इस वीडियो को 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुदेश ने कृष्णा अभिषेक के साथ एक वीडियो किया है। जिसे बेहद सराहा गया। सुदेश की जर्नी की बात करें तो उनकी शुरूआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से हुई थी। उसके बाद कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस से उन्हें काफी शोहरत मिली। सुदेश को कृष्णा के साथ जोड़ी में बेहद पसंद किया जाने लगा था। सुदेश लहरी ने कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023