Bilaspur | पिता बना हैवान, अपनी ही 13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, बेटी को घर छोड़कर हुआ फरार

बिलासपुर: 13 वर्षीय किशोरी तबीयत खराब होने पर अपने पिता के साथ डाॅक्टर को दिखाने गयी थी। उसे क्या पता था कि उसका पिता ही हैवानों जैसा सुलूक करेगा। बेटी के साथ दुष्कर्म कर आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता तखतपुर में ऑटो चलाता है। उसकी 13 साल की बेटी की तबीयत खराब थी। वह 31 अक्टूबर को उसे लेकर शहर अस्पताल आया हुआ था। वापस लौटते समय उसने ऑटो को कानन पेंडारी के पास रोका और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर चालकर उसे छोड़ा और फरार हो गया।

जब बेटी घर में रोते हुए आयी तो मां के पूछने पर उसने सारी घटना बता दी। पड़ोसियों को साथ लेकर मां ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। चूंकि घटना सकरी थाना क्षेत्र का था इसलिए तखतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला वहां ट्रांसफर कर दिया। सकरी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रविवार देर शाम रायपुर के धरसींवा से कर लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023