RAIPUR | इस बीजेपी नेता पर दर्ज हुई FIR, राम मंदिर निर्माण के चंदा वसूली में गड़बड़ी का है आरोप

रायपुर: मंदिरहसौद इलाके की महिलााओं ने थाने में भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि 10 रूपये वाले कूपन पर 50 से 100 रूपये की वसूली की गयी है। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चंदे की रसीद 10 रूपये की थी लेकिन मंडल अध्यक्ष ने उनसे 50 और 100 रूपये लिए गए।

मंदिर हसौद थाने में मुंगेसर गांव से महिलाएं और पुरुष शिकायत कराने पहुंचे थे। महिलाओं ने बताया कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो मंडल अध्यक्ष और उसके साथी संतोष वर्मा ने गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत होने के बाद थाने में आरोपी कृष्णा वर्मा और संतोष वर्मा के खिलाफ धारा 294, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023