Controversy | पूर्व बीजेपी नेता अपने ट्वीट से फिर विवादों में घिरे, कहा- बेडरूम हो या मंदिर Kiss कहीं ठीक नहीं, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली: अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा अपने ट्वीट को लेकर एक बार विवाद में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल हजारीबाग के पूर्व सांसद अक्सर केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने लव जिहाद को लेकर कई ट्वीट किए पर उनके चुंबन को लेकर किए गए ट्वीट ने उन्हें बुरी तरह से फंसा दिया।

मामला दरअसल एक वेबसरीज से जुड़ा हुआ है, जिसमें मध्यप्रदेश के एक मंदिर में चुंबन दृश्य फिल्माया गया है। जिसको लेकर अच्छा-खासा विवाद भी चल रहा है। लोग विरोध में सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

इस मामले में यशवंत सिन्हा में भी ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- चुंबन कहीं भी स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वह बेडरूम हो या धार्मिक स्थल। ईसाई समुदाय में शादी के बाद प्रथानुसार दूल्हा-दुल्हन के बीच जो चुंबन होता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए, मध्य प्रदेश में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

सिन्हा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। लोगों ने यहां तक कह दिया कि वह बीजेपी से अलग होने के बाद अनर्गल ट्वीट कर रहे हैं। तो कुछ ने उनकी उम्र का हवाला ही दे डाला।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023