Raipur | पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने आधिकारियों पर दिखाए सख्त तेवर, कहा- स्वामी के तलवें ना चांटे, 3 साल बाद हिसाब बराबर होगा

रायपुर: सख्त तेवर के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने सभी आधिकारियों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ज्यादा तेवर गर्मी न दिखाएं। भूपेश सरकार को 2 साल बीत गए हैं और अब सिर्फ 3 साल बचे हैं। जब बीजेपी की सरकार बनेगी तब पूरा हिसाब बराबर किया जाएगा।

डाॅ सिंह के ऐसे तीखे तेवर पहले देखने को नहीं मिले। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपने स्वामी के तलवे न चांटे। आपको बता दें कि यह नाराजगी आधिकारियों द्वारा अचानक कार्यक्रम स्थल बदल जाने के बाद हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023