RAIPUR | पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने पत्नी समेत लगवायी कोरोना वैक्सीन, कहा- ढाई साल में हर वर्ग है सरकार से परेशान

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपनी पत्नी समेत मेडिकल काॅलेज जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। यही नहीं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कोरोना का पहला टीका लगवाने पहुंचे थे। इस मौके पर कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर वार किए।

डाॅ रमन सिंह ने कहा कि कोई भी वर्ग प्रदेश की सरकार से खुश नहीं है। घोषणा पत्र में कई सपने दिखाए गए थे। कहा गया था नौकरी और रोजगार भत्ता दिया जाएगा पर अब सरकार लोगों से उनकी नौकरी छीन रही है। ढाई साल में हर वर्ग सरकार से त्रस्त हो गया है।

इस बाबत कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चैबे से बात करने पर उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को धैर्य रखने को कहा। श्री चैबे ने कहा कि दूसरे राज्यों के हालात पहले देखें, हमारी स्थिति जैसे ही अच्छी होती हम कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देंगे। विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्हांेने कहा कि केंद्र से अगर समय पर मदद और राशि मिल जाती तो स्थिति और बेहतर होती।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023