Raipur | पूर्व विधायक घनाराम साहू का लंबी बीमारी के बाद निधन, 3 बार बने थे विधायक, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर: लंबी बीमारी के बाद पूर्व विधायक घनाराम साहू का आज निधन हो गया। भिलाई के सेक्टर-9 में उनका इलाज चल रहा था पर कंडीशन बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री साहू के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करे।

बताते चलें कि घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और वह 3 बार विधायक बने। 6 साल तक दुर्ग के जिलाध्यक्ष रहे, 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग को उनका गढ़ माना जाता था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023