RAIPUR | पूर्व सांसद रामाधार कश्यप का हार्ट अटैक से निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

रायपुर: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और विधायक रह चुके कांग्रेस नेता रामाधार कश्यप (84) का सोमवार देर रात करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह बिलासपुर स्थित अपने आवास में ही थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

वर्ष 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने रामाधार कश्यप ने विधानसभा में पर्चा फेंका था, जिस पर उन्हें सजा भी हुई थी। 84 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023