CRICKET | पूर्व सलामी बल्लेबाज और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनको कोरोना संक्रमण होने के बाद गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दें कि चौहान पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अंगों के काम न करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों ने बताया था कि सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने भी काम बंद कर दिया। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

बताते चलें कि भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चेतन चौहान लंबे वक्त तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023