Cricket| पूर्व सलामी बल्लेबाज और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, किडनी फेल होने के बाद वेंटिलेटर पर रखे गए


नई दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की किडनी फेल होने से गंभीर हालत में पहुंच गए हैं। उनके अंगों ने काम भी करना बंद कर दिया है, फिलहाल वह वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने ही उन्हें कोरोना भी हुआ था।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान की 12 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी जिसके बाद वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी लगातार हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया था। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चेतन की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने। वह लाइफ सपोर्ट पर हैं।

भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे हैं। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023