Jashpur | गर्लफ्रेंड के खर्चों को पूरा करने युवक ने बैंक में की सेंधमारी, 11.55 लाख रुपए से ज्यादा चोरी मामले में हुआ गिरफ्तार

जशपुर: पत्थलगांव के स्टेट बैंक में 11.55 लाख की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की थी। उसके बताए गए निशान के आधार पर पुलिस ने खेत से 1 लाख रूपये भी बरामद कर दिए हैं।

क्या है मामला
दरअसल 8 अक्टूबर को पत्थलगांव स्थित स्टेट बैंक मंे दीवार में सेंधमारी कर 11.55 लाख रूपये चुरा लिए गए थे। जब सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें दो फीट का गड्‌ढा दिखाई दिया। पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। जब बैंक कर्मचारियों ने आंकलन किया तो उन्हें पता चला कि 11.55 लाख रूपये गायब है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बैंक से जाता हुआ दिखाई दे रहा था।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ के चरखापारा निवासी शंकर राठिया को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड के खर्चे ज्यादा हैं। उसे खुश रखने के लिए रुपयों की जरूरत थी तो बैंक में सेंधमारी की। फिलहाल पुलिस बाकी रुपयों का पता लगा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023