GOOD NEWS | विराट-अनुष्का घर जल्द आने वाला है नया मेहमान, विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे

रायपुर: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। विराट कोहली ने गुरुवार की सुबह ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं।

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई है।

आरसीबी की टीम ने भी ट्वीट करके कप्तान विराट कोहली को पिता बनने की बधाई दी है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) और टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने भी कपल को ट्वीट कर मुबारकबाद दी। विराट-अनुष्का के फैन्स भी इस गुड न्यूज से काफी खुश हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023