RAIPUR | 8 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, रमेश बैस अब झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए

रायपुर: त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को अब झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है।

मध्यप्रदेश में मंगूभाई छगनभाई पटेल राज्यपाल बने तो थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बने। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023