RAIPUR | स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहुंचे अहमदाबाद, पार्टी की ओर से इस पूर्व मुख्यमंत्री के शोक में होंगे शामिल

रायपुर: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के परिवार से मिलने टी एस सिंहदेव अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि उन्हंे दिल्ली से निर्देशित किया गया था कि वे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाएं। वे परिवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का पत्र भी सौपेंगे और पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में शोक में शामिल भी होंगे।

आपको बता दें कि स्व माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था और 9 जनवरी का उनका निधन हो गया। सोलंकी कांग्रेस के कददावर नेताओं में से जाने जाते थे। । राज्य में मुख्यमंत्री रहने के अलावा नरसिम्हा राव सरकार में वो विदेश मंत्री रह चुके थे। गुजरात में जातिगत समीकरणों को साधने वाले वो बड़े नेता थे। सोलंकी गुजरात में मोदी के पहले सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023