RAIPUR | प्रदेश में आज से शराब की होम डिलवरी शुरू, जानिए ऑर्डर करने के लिए कितने घंटे बाद मिलेगी मदिरा

रायपुर: प्रदेश सरकार ने आज से शराब की होम डिलवरी शुरू कर दी है। ऑनलाइन के माध्यम से लोग ऑर्डर दे सकेंगे और डिलवरी बाॅय घर तक शराब पहुंचाएंगे। यह सुविधा 8 बजे सुबह से लेकर 8 बजे तक रात्रि तक मिलेगी। स्थानीय स्तर पर कलेक्टर समय में वृद्धि या कमी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल भी लाॅकडाउन में शराब की ऑनलाइन बिक्री की गयी थी। एक दुकान के संचालक ने बताया कि घर तक डिलवरी करने के लिए 8 स्टाफ को डयूटी पर लगाया गया है। 3 स्टाफ अंदर पैकिंग का काम करते हैं। ऑर्डर मिलने के 3 घंटे के अंदर शराब की होम डिलवरी हो जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर और भुगतान करना होगा।

आपको बता दें कि ऑनलाइन लोककेशन के आधार पर डिलवरी होगी। डिलवरी का 100 रूपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023