ऑनर किलिंग, बेटी की लव मैरिज से नाराज था पिता, जंगल में दुष्कर्म करने के बाद कर दी हत्या

भोपाल: राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में पिता की दरिंदगी के साथ ही ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लव मैरिज करने से नाराज पिता ने पहले अपनी ही सगी बेटी से दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि मामले में रातीबड़ पुलिस ने पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक एक साल पहले 25 वर्षीय बेटी ने लव मैरिज कर ली थी। जिस कारण परिवार नाराज था। बेटी की बच्चे को भी जन्म दिया। जिसकी 6 महीने बाद निमोनिया से मौत हो गई। 6 महीने के मासूम की मौत होने के बाद पिता और भाई अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बेटे के साथ मिलकर कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यह वारदात दीवाली के दूसरे दिन हुआ था। रातीबड़ पुलिस ने रविवार शाम कठौतिया के जंगल के नाले से महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। जंगल में मासूम को दफनाने के बहाने पिता ने पहले बेटी से दुष्कर्म किया, फिर हत्या की थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023