Balrampur | हैवानियत: आदिवासी छात्रा से 8 लोगों ने 15 दिन तक किया बलात्कार, 6 नाबालिग सहित सभी आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: वो इंसान नहीं जानवर ही होंगे जिन्होंने 9 वीं कन्या की छात्रा को 15 दिन तक अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। 8 आरोपी में से 6 आरोपी नाबालिग हैं। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना राजपुर थाना के क्षेत्र की है। छात्रा का दो युवकों ने पहले अपहरण किया और उसे अंबिकापुर लेजाकर एक घर में रखा। उसके साथ 13 दिनों तक 8 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी लेकिन पुलिस छात्रा का कोई पता नहीं लगा पायी।

इस मामले में पुलिस से जब बात की गयी तो बताया गया है कि 21 नवंबर को छात्रा के पिता ने अपनी बेटी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पिता ने बताया था कि उनकी बेटी 20 नवंबर से गायब है। हमने अपहरण का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। इस बीच वह 5 दिसंबर को वापस आ गयी और 6 दिसंबर को परिजनों ने बताया कि उसका सामूहिक बलात्कार किया है।

लड़की ने बताया कि दो आरोपी पूर्व परिचित अमरेश घसिया और आलम पनिका ने अलग-अलग बार उसका बलात्कार किया फिर 6 लड़कों ने भी उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कि सीडब्ल्यूसी और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। सभी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, पॉस्को एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023