कोरोना पाॅजीटिव गर्भवती पत्नी के लिए पति ने हाइजैक कर ली ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस, पुलिस पहुंचकर करने लगी मिन्नतें, फिर…

विदिशा: जब अपनों की जान पर बन आती है तो लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के विदिशा से सामने आ रहा है, जहां एक शख्स ने ऑक्सीजन वाली एंबुलेंस को हाइजैक कर लिया। पुलिस जब पहुंची तब पता चला कि उसकी गर्भवती पत्नी कोरोना पाॅजीटिव है। जिसकी हालत खराब होता देख शख्स ने ये कदम उठाा था।

मिली जानकारी के अनुसार पुतली घाट क्षेत्र के मुखर्जी नगर में सुनील कुशवाहा का परिवार रहता है। उसकी पत्नी गर्भवती है और वह कोरोना पाॅजीटिव भी है। सुनील की पत्नी को 4 दिन पहले ऑक्सीजन की जरूरत थी और सुनील ने ऑक्सीजन की व्यवस्था भी कर ली थी। पर रात 11 बजे से वह लगातार एंबुलेंस को बुला रहा था ताकि पत्नी को एडमिट करा सके।

दूसरे दिन जब 108 एंबुलेंस उसके घर पहुंची तो उसने एंबुलेंस को ही बंधक बना लिया। 2 घंटे तक बंधक बनाने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने सुनील से काफी मिन्नते की। उसकी पत्नी को तुरंत एंबुलेंस के जरिए लाकर हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया। एबुंलेंस अटेंडर दीपक ने कहा कि सुनील बार-बार एंबुलेंस के कांच तोड़ने की धमकी दे रहा था।

वहीं सुनील ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार की रात से फोन लगा रहा था ताकि वह एंबुलेंस भेज दे। दूसरे दिन जब एंबुलेंस आयी तो मैंने उसे 2 घंटे के लिए रोक लिया। सुनील का कहना था कि एम्बुलेंस का अटेंडर बार-बार कह रहा था आ रहा हूं आ रहा हूं लेकिन वह नहीं आया।

सीएसपी विदिशा ने बताया कि ऐसा मामला हमारे संज्ञान में आया था। पुलिसकर्मियों ने मामले को सुलझा लिया और महिला को भी एडमिट करा दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023