स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, देश में शोक की लहर, शाम 6.30 को होेगा अंतिम संस्कार

मुंबई: महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।

अंतिम विदाई
मुंबई पुलिस शिवाजी पार्क मैदान में सभी व्यवस्थाएं कर रही है। आदित्य ठाकरे सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए शिवाजी पार्क पहुंच गए हैं। वहीं अभिनेता अनुपम खेर और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर प्रभु कुंज पहुंच गए हैं।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के ब्रैंच कैंडी अस्पताल पहुंचकर लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन किए।

वह अमर हैं – राज्यसभा के उपसभापति
लता मंगेशकर जी की वाणी अनंत काल तक रहेगी। वह भारत का गौरव थीं और उन्हें भारत रत्न से दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके गानों की वजह से फिल्में हिट हुआ करती थीं। वह अमर हैं: हरिवंश, राज्यसभा के उपसभापति

भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा
हमारा सौभाग्य है कि हम लता मंगेशकर जी से मिले। उसकी आवाज मंदिर की घंटी की आवाज का पर्याय थी। मैं ‘दीदी’ को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023