RAIPUR | बीरगांव नगर निगम चुनाव में कैबिनेट मंत्री, सांसद समेत 102 की डयूटी, भाजपा ने बनाया कठिन चुनाव, जानिए कैसे

रायपुर: बीरगांव नगर निगम कांग्रेस ने लगभग पूरी सेना ही उतार दी है। कांग्रेस ने बीरगांव में तीन कैबिनेट मंत्री सांसद आठ विधायक समेत कुल जमा 102 को बीरगांव की बागडोर सौंपी है। नगर पालिका निगम बीरगांव के लिए जो सूची जारी हुई है उसमें मंत्री रविंद्र चौबे का नाम सबसे उपर है। उनके अलावा मंत्री ताम्रध्वज साहू और डॉ शिव डहरिया के नाम शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य श्रीमती छाया वर्मा समेत दस विधायक के नाम भी इस सूची में मौजुद हैं। इसके साथ साथ आठ निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हैं।इसके साथ साथ कोको पाढी अध्यक्ष युंका,अध्यक्ष एनएसयुआई और अध्यक्ष किसान कांग्रेस समेत संगठन से जुड़े कई नाम है। इनमें सात ब्लाक अध्यक्ष और रायपुर निगम क़रीब सत्ताईस पार्षद भी शामिल है।

बीरगांव को लेकर कांग्रेस की टिकट दौड़ में पूरी तरह सत्यनारायण शर्मा की चली है, वे एक एक नाम देते गए और समिति हाँ करती गई। भाजपा ने बीरगांव में तेज तर्रार अजय चंद्राकर को प्रभारी बनाया और अजय चंद्राकर ने टीम सहित इलाक़े को लेकर रणनीति तय कर दी। भाजपा की ओर से लगातार इस इलाक़े में सत्र और वार्डवार सघन संपर्क जारी है। कांग्रेस की इस जंबो सूची ने साबित किया है कि भाजपा ने बीरगांव को बेहद कठिन बना दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023