Bijapur | नक्सलियों द्वारा लगाई गयी IED में सिविलियन गाड़ी के परखच्चे उड़े, सरपंच सहित दो ग्रामीणों की मुखबिरी के शक में हत्या भी की

बीजापुर: नक्सलियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आ रही है। इस बार उन्हांेने सिविलियन की गाड़ी को निशाना बनाया है। नक्सलियों द्वारा लगाई गयी आईईडी में सूमो वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में वाहन सवार सहित 2 ग्रामीण घायल हो गए हैं। यह घटना बासागुड़ा-तर्रेम के बीच राजपेटा के नजदीक हुआ है। दूसरी घटना में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या भी कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत रवाना हो गयी है। घायल ग्रामीणों के नाम मोहम्मद इकबाल और बलराम प्रधान बताया जा रहा है। दोनों घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा लाया जा रहा है। इस घटना की एसपी कमलोचन कश्यप ने की पुष्टि की है।

वहीं दूसरी ओर गंगालूर थानाक्षेत्र से 2 ग्रामीणों की हत्या की खबर सामने आ रही है। एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा- घटना की जानकारी मिली है, तस्दीक के लिए पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, मामले की अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।

दंतेवाड़ा में हांदावाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि कर दी है। देर रात धारदार हथियार से नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। मृतक का नाम संतोष कश्यप बताया जा रहा है। वहीं अंतागढ़ में सर्चिंग के दौरान आईईडी बम बरामद किया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023