Rape-Punishment | इस देश में रेप के दोषी को बना दिया जाएगा नपुंसक, इन देशों में दी जाती है रूह कंपा देने वाली सजा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: 2012 में हुए निर्भया कांड को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। उस समय देश में यह मांग भी उठी थी कि बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। हालांकि इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए सरकार और सिविल सोसायटी ने इनकार कर दिया था। भारत में रेप की वारदातें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में एक बार फिर रेप के खिलाफ सख्त कानून की बात उठ रही है। आपको पता है कि कई देश ऐसे हैं जो बलात्कार जैसे अपराध पर नपुंसक बनाने से लेकर प्राइवेट पार्ट काटने तक की सजा देते हैं।

पाकिस्तान में बनेगा नया कानून
प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलात्कार को लेकर बनाए नए कानून को लेकर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस कानून के मुताबिक जो शख्स बलात्कार का दोषी पाया जाएगा उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बना दिया जाएगा। यही सजा अब तक पोलैंड में दी जाती रही है। रेप के दोषी को नपुसंक बना दिया जाता है। यही सजा इंडोनेशिया में भी दी जाती है।

सऊदी अरब काट दिया जाता है प्राइवेट पार्ट
बलात्कार को लेकर सबसे कड़ा कानून साउदी अरब में है। इस्लामिक कानून शरिया के मुताबिक वहां बलात्कार के दोषी को फांसी देने, सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है। आपको बता दें कि इस देश में जघन्य अपराधों के लिए मौत की सजा का ही नियम है।

मौत की सजा मिलती है चीन में
बलात्कार को लेकर चीन भी सख्त है। वहां दोषी पाए जाने पर फांसी दी जाती है। बलात्कार के केस के लिए कम से कम ट्रायल रखे जाते हैं। यदि मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि हो जाती है तो अपराधी को फांसी पर लटका दिया जाता है। ऐसा भी कई बार वहां हुआ है कि निर्दोष को सजा मिल गयी है जो की उसकी मौत के बाद पता चला है।

पत्थरों से मारकर की जाती है हत्या
इराक एक इस्लामिक देश है और वहां की सजा सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल रेप का दोषी सिद्ध होने के बाद वहां आरोपी को पत्थरों से तक तक मारा जाता है जब तक की उसकी मौत न हो जाए। इसके पीछे का कारण यही है कि वहां के लोग बलात्कार जैसे अपराध को करने से पहले कई बार सोचे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023