INDIA COVID UPDATE | कोरोना के मामले 71 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 55,342 नए मामले, 706 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को जरूर मिल रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 55,342 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 71 लाख 75 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं, 24 घंटे में 706 लोगों की जान चली गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए और 706 मौतें हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 71,75,881 है जिसमें 8,38,729 सक्रिय मामले, 62,27,296 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 1,09,856 मौतें शामिल हैं।

सोमवार को सामने आए 66,732 नए मामले

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 66,732 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हुईं। देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 71,20,539 है जिसमें 8,61,853 सक्रिय मामले, 61,49,536 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 1,09,150 मौतें शामिल हैं।

8 करोड़ 89 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,89,45,107 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 10,73,014 सैंपलों का टेस्ट सोमवार को किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

मृत्यु दर और सक्रिय मामलों में गिरावट

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर

बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 80 लाख 37 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (71 लाख 75 हजार) दूसरे और ब्राजील 51 लाख 03 हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023