JAGDALPUR | अंजुमन में 3,58,56,533 रूपयों का गबन अध्यक्ष समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

जगदलपुर: अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के खिलाफ गबन का मामला सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। सदर वार्ड निवासी पत्रकार अब्दुल वहाब खान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अंजुमन के सदर सलीम रजा,नायब सदर इसराईल हक,सेक्रेटरी अताउर रहमान और नायब सेक्रटरी माेहम्मद अजीज पर आर्थिक अनियमितता एवं छल कर 3,58,56,533रू. गबन करने मामला बनाया है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में पिछले छह माह से जांच चल रही थी। इस दौरान अंजुमन को मिले चंदे,अंजुमन की आय और अंजुमन की संपत्ती को बेचने से मिली आय की जानकारिया जुटाई गई तो पता चला कि 3,58,56,533 रूपयों का गबन हो गया है। इस पूरे मामले के खुलासे में वक्फ बोर्ड की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।। टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023