JAGDALPUR | सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत 15 घायल, पिकअप के पलटने से हुई दुर्घटना

जगदलपुर : एक पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 18 लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 15 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जान का इलाज जारी है।

यह घटना तोकापाल के रायकोट पटेल ढाबा के पास की है, जहां तेज गति से जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023