Marwahi By Election | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और कांग्रेस के नेता आपस में भिड़े, कांग्रेस ने मैडम जोगी वापस जाओ ने नारे लगाए

मरवाही: स्व. अजीत जोगी के बाद खाली हुए मरवाही सीट के लिए कल मतदान होगा। प्रचार का दौर खत्म चुका है। पर कल रात कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्रूकर्ता आपस में भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में हंगामा हुआ जो काफी बढ़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार जेसीसीजे के नेता बचरवार गांव पहुंचे थे, कांग्रेस नेताओं ने उनके प्रवेश को बिना वजह बताते हुए वापस लौटने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हो गया। कांग्रेस ने मैडम जोगी वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता वापस चले गए।

आपको बता दें कि कल यानी 3 नवंबर को मतदान होगा। मरवाही में 1 लाख 91 हजार 4 मतदाता वोट करेंगे। इसमें 93733 पुरुष और 97267 महिला मतदाता हैं। जबकि चार थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान केंद्र 286 हैं। मुख्य मतदान केंद्र 237 और सहायक मतदान केंद्र 49 हैं। मरवाही उपचुनाव 2020 में भाजपा-कांग्रेस सहित कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023