Bollywood | जापानी फैन्स ने नोरा फतेही को दिया Tribute, नाच मेरी रानी पर जमकर किया डांस, क्या आपने देखा ये Video

नई दिल्ली: ऐक्ट्रेस नोरा फतेही हाल में गुरु रंधावा के साथ उनके नए वीडियो नाच मेरी रानी में दिखाई दी थीं। यह गाना इतना पॉप्युलर हुआ है कि एक जापानी डांस ग्रुप ने इस पर परफॉर्म करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है।

बॉलिवुड में इस समय सबसे पॉप्यलुर डांसर्स में नोरा फतेही का नाम जरूर गिना जाएगा। हाल में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के गाने श्नाच मेरी रानीश् में परफॉर्म किया था और इस वीडियो को दुनियाभर में पसंद किया गया है। इसकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जापान के एक डांस ग्रुप ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है और नोरा फतेही ने इसे शेयर भी किया है।

https://www.instagram.com/reel/CHnJKD9HJTG/?utm_source=ig_embed

जापान के डांस ग्रुप एशियंस ने श्नाच मेरी रानीश् का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसपर नोरा फतेही का भी ध्यान गया। नोरा तुरंत इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। वैसे यह डांस ग्रुप अकेला नहीं है, नोरा के बहुत सारे फैन्स ने इस गाने पर परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर किए हैं। गुरु रंधावा और निकिता गांधी की आवाज में यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023