JASHPUR | पुलिस द्वारा दबोचा गया रेप का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमें में हड़कंप

जशपुर: जिले में एक दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जशपुर थाने में पूरा का पूरा स्टाफ परेशान नज़र आया। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद अस्पताल में मेडिकल कराया गया तो रैपिड टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई गई। आरोपी के पॉजिटिव रिपोर्ट की खबर सुनकर उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद थाने के पूरे स्टाफ का टेस्ट कराया गया है।

दरअसल फरसाबहार बनगांव निवासी संजय भगत के खिलाफ एक युवती ने मार्च में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद आरोपी संजय अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो गुरुवार रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, थाने को कराया सैनिटाइज

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में ले गई। वहां रैपिड जांच में संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानेदार सहित सभी 24 पुलिसकर्मियों को रैपिड टेस्ट कराया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूरे थाने को भी सैनिटाइज कराया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023