Bijapur | जवानों के हथियार लूटने के लिए प्लांट कर रहे थे IED, घेराबंदी कर पकड़ाए 3 नक्सली, एक पर था 2 लाख का इनाम

बीजापुर। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के बड़े मंसूबों को हमारे जवानों ने ध्वस्त कर दिया। जवानों को टारगेट करने के लिए नक्सली आईईडी प्लांट करने जा रहे थे लेकिन जवानों ने उन्हें ऐसा करने के पहले ही पकड़ लिया। एक महिला नक्सली समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विस्फोटक सामग्री के अलावा अन्य समान भी मिला है।

मिली जानकारी क अनुसार डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन 204 के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। जब वह पपेद्दागेलुर गरियामेट्टा पहाड़ी नाला के पास पहुंचे तो उन्हें कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां करते दिखे। जब जवानों ने उन्हंे घेराबंदी कर पकडा। तो पता चला कि वह जवानों के लिए ही आईईडी प्लांट कर रहे थे। उनका मंसूबा जवानों के हथियारों लूटना चाहते थे।

जब तलाशी ली गयी तो वहां टिफिन बम, डेटोनेटर, बिजली का तार, बंबू स्विच, बैटरी, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, कॉरडेक्स वायर, एयरगन छर्रा, नक्सली साहित्य, गड्ढा खोदने का औजार जैसी चीजें मिली। पकड़े गए नक्सलियों में जगरगुंडा सुकमा निवासी मुचाकी भीमा, मीडियम लखमा और माड़वी भीमे शामिल है। माड़वी प्लाटून नंबर 1 की सदस्य है और उसके ऊपर 2 लाख रुपए का इनाम था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023