RAIPUR | मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंचे कवासी लखमा को जाना पड़ा अस्पताल, जानिए खाना खाने के बाद उनके साथ क्या हुआ?

रायपुर: कल प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का जन्मदिन था। वे मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लेने डोंगरगढ़ पहुंचे थे। पर अचानक खाना खाने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। जब वह अस्पातल से डिस्चार्ज हुए तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

दरअसल कवासी लखमा नाॅनवेज खाने के शौकीन है। इसलिए उनके खाने की व्यवस्था रेस्ट हाउस में की गयी थी। उनके खाने में मछली परोसी गयी थी। मछली खाने के दौरान कांटा उनके दांत में फंस गया, जिसे निकालने के लिए उन्हांेने काफी प्रयास किए लेकिन कांटा निकलने का नाम ही नहीं ले रहा था।

आनन-फानन आधिकारी मंत्री कवासी लखमा को सीधे अस्पताल लेकर चले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें फंसा कांटा निकाला और उसके बाद वह वापस लौट गए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023